Bhopal Fraud News: एक महीना पूर्व सुनियोजित तरीके से जाल में पीड़ित को फंसाया,चार संदेहियों की चल रही तलाश

भोपाल। सस्ते दाम में एक युवक को सोने का बिस्कुट बेचने का झांसा देकर नकदी एक लाख रुपए ऐंठ लिए गए। वारदात में शामिल चार व्यक्ति है इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal Fraud News) देहात क्षेत्र की सुखी सेवनिया थाना पुलिस कर रही है। जिन्होंने जाल में फंसाने से पहले पीड़ित के साथ एक महीना पूर्व दोस्ती की थी। पुलिस को आरोपियों के बारे में महत्वपूर्ण सुराग मिल गया है।
कुंआ खुदाई के समय आरोपियों से हुई थी दोस्ती
सुखी सेवनिया (Sukhi Sewania) थाना पुलिस के अनुसार 20 वर्षीय राजा चढ़ार मूलत: सागर (Sagar) जिले के गढ़ाकोटा (Garhakota) थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। फिलहाल दो महीनों से वे कुंआ खुदाई करने सुखी सेवनिया इलाके में आए थे। यहां उनके साथ शाहरुख, मिस्टर, असलम और एक अन्य के साथ उनकी पहचान हुई थी। इस दौरान आरोपियों ने बताया कि उन्हेें खुदाई के दौरान एक सोने का बिस्कुट (Gold Biscuit) मिला है। जिसको वह बाजार भाव से कम दाम में बेचना चाहते हैं। राजा चढ़ार (Raja Chadar) उनके झांसे में आ गया। सौदा एक लाख रुपए में तय हुआ। लेकिन, पीड़ित के पास पैसा नहीं था। इसलिए आरोपी कई बार उससे संपर्क करते रहे। पीड़ित को 18 जून की तड़के भोपाल के नादरा बस स्टैंड बुलाया गया। यहां से उसे शाहरुख अपनी मोटर साइकिल से भोपाल-इंदौर बायपास स्थित ग्राम इमलिया ले गया। वहां रकम लेने के बाद कुछ देर इंतजार करने का बोलकर गया तो उसके बाद वह नहीं लौटा। सुखी सेवनिया थाना पुलिस ने प्रकरण 178/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी परवलिया सड़क (Parwalia Sadak) में स्थित गांव में रहते हैं।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।