Bhopal News: एक महीने तक चक्कर काटने के बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

भोपाल। राजधानी में एक अन्य व्यक्ति से झपटमारी की वारदात हुई। घटना लगभग एक महीना पूर्व भोपाल (Bhopal News) शहर के एमपी नगर इलाके में हुई थी। पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने पीड़ित को काफी दिनों तक थाने के चक्कर लगाने मजबूर भी किया। इसके बावजूद झपटमारी की बजाय चोरी का मामला दर्ज किया गया।
ओला बुक करते समय छीना आईफोन
एमपी नगर (MP Nagar) थाना पुलिस के अनुसार सुरेश कुमार जेयवार पिता नन्हेलाल जेयवार उम्र 56 साल पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर (Anand Nagar) स्थित सिद्धार्थ लेक सिटी (Siddarth Lake City) में रहते हैं। उनका सेलिंग और मार्केंटिंग का काम हैं। सुरेश कुमार जेयवार (Suresh Kumar Jaywar) के साथ वारदात 12 मई की रात लगभग सवा दस बजे हुई थी। घटना के वक्त वे बोर्ड ऑफिस चौराहे से घर जाने ओला बुक किया था। इसी दौरान उनसे मोबाइल (IPhone) छीना गया था। हालांकि पुलिस का कहना है कि ओला बुक करने के बाद उन्हें एक व्यक्ति भागता दिखा। तब उन्होंने जेब में देखा तो मोबाइल (Mobile) नहीं था। उस व्यक्ति पर उन्होंने शंका जाहिर की है। इसलिए एमपी नगर थाना पुलिस ने चोरी का मामला 15 जून को 236/26 दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।