Bhopal Murder News: भांजे ने की मामी की निर्मम हत्या

Share

Bhopal Murder News: गला घोंटने के बाद पैरों में पहने चांदी के कड़े निकालने दोनों पैर काटे

Bhopal Murder News
क्राइम सीन पर एफएसएल जांच का साभार सांकेतिक चित्र

भोपाल। राजधानी के देहात इलाके में एक सनसनीखेज तरीके से हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। इस मामले को पुलिस के अधिकारियों ने दबा भी रखा था। भोपाल (Bhopal Murder News) देहात क्षेत्र के नजीराबाद इलाके में एक वृद्धा को अगवा करके उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद उसके चांदी की भारी भरकम कड़ी निकालने के लिए आरोपी ने दोनों पैर कुल्हाड़ी से काट दिए।

भांजा दामाद पर परिवार ने शंका जताई थी

नजीराबाद (Nazirabad) थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में 09 जून को पुलिस की तरफ से हत्या, अपहरण और लूटपाट करने का मुकदमा 145/26 दर्ज किया गया है। जिसमें पुलिस ने भांजा दामाद 35 वर्षीय जसमन गुर्जर (Jasman Gurjar) को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पुलिस ने 4 जून को 60 वर्षीय बादाम बाई (Badam Bai) की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। यह गुमशुदगी पति पर्वत सिंह (Parwat Singh) ने 6 जून को दर्ज कराई थी। परिवार ग्राम पथरिया में रहता है और किसानी करता है। घटना वाले दिन से ही भांजा दामाद पर परिवार ने शंका जताई थी। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने हत्याकांड का खुलासा किया। उसके ही निशानदेही पर पुलिस ने शेरपुरा के जंगल में ले जाकर हत्या करके शव फेंकना बताया। वह झांसा देकर वृद्धा को मोटर साइकिल से पहले वहां लेकर पहुंचा था। शव की पहचान नहीं हो सके इसलिए वृद्धा के कपड़े निकालकर छुपा दिए थे। पुलिस ने मर्ग 21/26 कायम कर लिया था। पुलिस ने लूटे हुए कड़े के अलावा वृद्ध महिला के कपड़े भी बरामद कर लिए है। पुलिस अधिकारियों ने विवेचना में देरी और आरोपी के कबूल जल्दी न करने को लेकर बताया कि वह पुलिस को जांच में सहयोग नहीं कर रहा था और भ्रमित जानकारियां दे रहा था।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शहर में चरमराती ट्रैफिक व्यवस्था की एक ओर कड़ी

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Murder News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!