Bhopal News: अलग-अलग तीन वीडियो बनाकर साढ़े चार महीना पूर्व लगाई थी फांसी

भोपाल। साढ़े चार महीना पूर्व हुई खुदकुशी के एक मामले में आत्महत्या के लिए उकसाने का प्रकरण दर्ज किया है। इस मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की छोला मंदिर थाना पुलिस कर रही थी। इस मामले में आरोपी उसकी पत्नी को बनाया गया है। यह कार्रवाई जांच के दौरान अलग-अलग तीन वीडियो बयानों के आधार पर की गई है।
अन्य व्यक्ति के साथ पत्नी के मेलजोल से था परेशान
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार 37 वर्षीय राजेश राय (Rajesh Rai) ने 24 जनवरी को फांसी लगाई थी। वह सागरधाम कॉलोनी (Sagardham Colony) में रहता था। उसका आरोप था कि उसकी पत्नी के अन्य व्यक्ति से ज्यादा मेलजोल थे। जिस कारण वह कई महीनों से मानसिक प्रताड़ना झेल रहा था। उसे कई बार समझाईश भी दी थी। लेकिन, उसकी पत्नी उसे नजर अंदाज करती थी। वीडियो (Video) में उसने बताया था कि 2010 में उसने रीना राय (Reena Rai) से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद उसे दो बच्चे भी हुए। पुलिस को तफ्तीश में पता चला है कि बैरागढ़ (Bairagarh) में रहने वाले एक व्यक्ति के साथ ज्यादा मेलजोल को लेकर ही कलह होती थी। पुलिस ने मर्ग 07/26 कायम कर लिया था। पुलिस को पत्नी के मोबाइल (Mobile) में कई कॉल डिटेल भी मिले हैं। पुलिस को मोबाइल में जो सामग्री मिली है उसकी सायबर क्राइम से रिपोर्ट मिली है। जिसके आधार पर 09 जून को पत्नी के खिलाफ प्रकरण 504/26 दर्ज करने का निर्णय लिया गया।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।