Bhopal News: समझौते के लिए शादी नहीं करने पर फोटो-वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी

भोपाल। नाबालिग को किडनैप करने और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार आरोपी ने जेल से छूटकर मामले की पीड़िता को धमकाया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र का है। आरोपी उससे शादी करने का दबाव बना रहा है जिससे वह पूर्व में दर्ज प्रकरण में समझौता करा सके। इस बात पर राजी नहीं होने पर वह पीड़िता की फोटो-वीडियो वायरल करके बदनाम करने की भी धमकी दे रहा था ।
आठ दिनों तक कब्जे में रही थी नाबालिग
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार घटना को लेकर पिछले साल पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी के कब्जे में नाबालिग आठ दिनों तक रही थी। वह पहले से शादीशुदा भी है और उसकी उम्र 25 साल है। मामले की जांच एएसआई विनीता छिब्बर (ASI Vineeta Chibbar) कर रही हैं। आरोपी पीड़िता का पिछले कई दिनों से पीछा करके उसे परेशान भी कर रहा था। इधर, पहले दर्ज प्रकरण में की गई कार्रवाई सवालों के घेरे में आ गई है। दरअसल, पुलिस को पहले वाले मामले में वीडियो (Video) और फोटो (Photo) जब्त करना चाहिए था। लेकिन, अब उन्हीं को आगे करके पीड़िता को धमका रहा है। छोला मंदिर थाना पुलिस ने प्रकरण 501/26 दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले का आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आ सका है। पुलिस का कहना है कि पूर्व में दर्ज प्रकरण में भी उसकी जमानत को निरस्त करने की कवायद कोर्ट में आवेदन लगाकर की जाएगी।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।