Bhopal GRP News: यात्रा के दौरान दूसरे यात्री के सोने-चांदी के जेवरात चोरी

भोपाल। राजधानी के मुख्य स्टेशन में चोरी और झपटमारी के मामलों में भोपाल जीआरपी (Bhopal GRP News) पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें प्लेटफॉर्म में सहेली के साथ खड़ी युवती से मोबाइल छीना गया है। जबकि दूसरे यात्री का सफर के दौरान सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए गए हैं।
मोबाइल छीनकर ट्रेनों के नीचे से निकलकर भागा बदमाश
भेापाल जीआरपी (Bhopal GRP) पुलिस के अनुसार जयश्री ठाकुर पिता महेंद्र सिंह ठाकुर उम्र 20 साल सागर (Sagar) जिले के बीना तहसील में स्थित अयोध्यापुरी कॉलोनी (Ayodhyapuri Colony) में रहती हैं। वह अपनी सहेली गुनगुन दीक्षित (Gungun Dixit) के साथ प्रतियोगी परीक्षा के लिए आई थी। दोनों जब प्लेटफॉर्म नंबर चार पर थे तभी एक व्यक्ति आया और जयश्री ठाकुर (Jaishri Thakur) से मोबाइल (Mobile) छीनकर भाग गया। वह ट्रेनों के नीचे से गुजरकर बाहर निकल गया था। वारदात 7 जून को हुई थी जिसकी रिपोर्ट बीना जीआरपी (Beena GRP) में पीड़िता ने दर्ज कराई थी। इसी तरह मोहम्मद आबिद (Mohammed Abid) के सोने के टॉप्स, सोने की बाली, सोने का मंगलसूत्र, नकदी साढ़े पंद्रह हजार रुपए समेत करीब एक लाख रुपए का माल चोरी चला गया। चोरी गए जेवरात दो तोला से अधिक हैं। घटना के वक्त मोहम्मद आबिद मुंबई में रहने वाले बेटे से मुलाकात करके लश्कर एक्सप्रेस (Lashkar Express) के एस-5 कोच में सफर कर रहे थे। उन्हें मुरैना स्टेशन पर उतरना था। वारदात 6 जून को हुई थी। जिसमें अब रानी कमलापति जीआरपी (Rani Kamlapati GRP) पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।