Bhopal News: चाय दुकान में मौजूद लोगों की मदद से पहुंचाया गया हमीदिया अस्पताल, शव पीएम के लिए भेजा गया

भोपाल। राजधानी में मौसम के तेवर काफी गर्म हैं। 25 मई से नौतपा भी शुरु हुआ है। गर्म सड़कों और लू के थपेड़ों ने आम नागरिकों की दिनचर्या में काफी प्रभाव डाल रखा है। मौसम की चपेट में आकर एक कामकाजी व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामले की जांच भेापाल (Bhopal News) शहर की पिपलानी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने शव पीएम के लिए हमीदिया अस्पताल भेज दिया है।
लू की चपेट मेें आने से मौत की संभावना
मौसम विभाग (Meteorological Department) की तरफ से राजधानी में ढ़ाई दशक बाद पारा 43.4 डिग्री पर पहुंचा था। नौतपा (Nautapa) में यह सातवां अधिक तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजधानी में 26 मई को लू (Heatwave) को लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इसी बीच पिपलानी (Piplani) थाना क्षेत्र में स्थित अनंत श्री अस्पताल (Anant Shri Hospital) के नजदीक एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक राजू यादव पिता भागचंद्र यादव उम्र 55 साल है। वह मजदूरी करते थे और एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। तभी वह दोपहर में लगभग तीन बजे चाय पीने इंद्रपुरी (Indrapuri) में एक चाय दुकान पर पहुंचे। यहां राजू यादव (Raju Yadav) ने जैसे ही पानी गटका और वह जमीन पर सीधे गिर गए। जिसके बाद वहां मौजूद स्थानीय नागरिकों की मदद से हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर पुलिस को सूचना दी। पिपलानी थाना पुलिस ने मर्ग 42/26 कायम कर लिया है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि राजू यादव गौतम नगर (Gautam Nagar) थाना क्षेत्र स्थित डीआईजी बंगला में रहते हैं। स्थानीय नागरिकों ने लू की चपेट में मौत होने की संभावना जताई है। मामले की जांच करने एसआई मितेश मुजाल्दे (SI Mitesh Mujalde) पहुंचे थे। पुलिस का मानना है कि उसे हार्ट अटैक आया है। वास्तविक वजह पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही साफ हो सकेगी। यदि यह मौसम की मार में मौत है तो यह भीषण ग्रीष्मकाल में पहली मौत रिकॉर्ड में आएगी। उल्लेखनीय है कि हीट स्ट्रोक (Heatstroke) को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त नेतृत्व में एक समिति भी बनी है। जिसका काम मैदान में हीट स्ट्रोक से बचाव और उसके निदान को लेकर वर्किंग प्लॉन बनाना था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।