Bhopal News: मूक बधिर नव विवाहिता ने फांसी लगाई 

Share

Bhopal News: एसीपी करेंगे मामले की जांच, उज्जैन से आकर भोपाल में किराए से रहती थी, दो मासूम बच्चों से मां का आंचल छीना

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। मूक—बधिर महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के हनुमानगंज थाना क्षेत्र की है। पति भी मूक—बधिर हैं। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला था। पुलिस को किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच नव विवाहिता की मौत से जुड़ा होने के चलते एसीपी हनुमानगंज संभाग की तरफ से की जा रही है।

भाई—भाभी भी है मूक—बधिर

हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार घटना 03 अप्रैल की दोपहर बारह बजे हुई है। घटना इब्राहिमगंज इलाके की है। यहां श्रावणी सावली पंथी (Shravni Sawali Panthi) पति राजेश पंथी उम्र 35 साल किराए से रहती है। उसका पति प्रायवेट जॉब करता है। वह दोपहर में घर पहुंचा तो श्रावणी सावली पंथी फांसी के फंदे पर लटकी मिली। उसे फंदे से उतारकर हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। यहां डॉक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि पति—पत्नी दोनों मूकबधिर है। श्रावणी सावली पंथी के पति के भाई—भाभी भी मूकबधिर है। उसका चार साल का बेटा और आठ महीने का बेटी है। वह दोनों बिलख रहे थे। मृतका मूलत: उज्जैन (Ujjain) जिले की रहने वाली है। शादी पांच साल पहले हुई थी। प्राथमिक जांच करने एएसआई वंदना श्रीवास्तव (ASI Vandna Shrivastav) पहुंची थी। जिसके बाद एसीपी को केस डायरी भेज दी गई है। हनुमानगंज पुलिस मर्ग 12/25 कायम कर लिया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP Police Gossip: 'कमाई ब्रांच' का फिर कारनामा उजागर
Don`t copy text!