Bhopal News: पुलिस को नहीं मिला सुसाइड नोट, एक साल पहले ही हुई थी शादी

भोपाल। जिओ कंपनी के एक कर्मचारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में हुई है। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी। पुलिस को कोई सुसाइड नहीं नोट नहीं मिला है। जिस कारण अभी तक कोई ठोस वजह पुलिस को पता नहीं चली है।
पत्नी ले गई थी फंदे से उतारकर अस्पताल
बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार घटना 14 मार्च की शाम लगभग पांच बजे हुई थी। ईश्वर सिंह मालवीय (Ishwar Singh Malvi) पिता विक्रम सिंह मालवी उम्र 25 साल शौचालय गया था। वह काफी देर तक वापस नहीं लौटा तो पत्नी सुषमा मालवीय को शंका हुई। पत्नी ने लोगों की मदद से दरवाजा तुड़वाया। उसको वह फांसी के फंदे पर लटका मिला। पत्नी तुरंत हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले गई। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। ईश्वर सिंह मालवीय मूलत: राजगढ़ (Rajgarh) जिले का रहने वाला था। फिलहाल बैरागढ़ थाना क्षेत्र स्थित कैलाश नगर (Kailash Nagar) में रहता था। उसके साथ चचेरा भाई अनिल मालवीय भी रहता था। वह होली की छुट्टी पर गांव गया हुआ था। मृतक जिओ फाइबर (Jio Fiber) में जॉब करता था। मामले की जांच एसआई अमन नायक (SI Aman Nayak) कर रहे हैं। बैरागढ़ पुलिस मर्ग 12/25 कायम कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।