Bhopal News: दो महीने बाद बजनी थी शहनाईयां

Share

Bhopal News: होली मनाते वक्त तेज रफ्तार मैजिक ने मार दी थी टक्कर, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादी की शहनाईयां बजने से दो महीने पहले ही एक युवक की अकाल मौत हो गई। वह अपने दो दोस्तों के साथ भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन में होली मना रहा था। तभी तेज रफ्तार मैजिक ने आकर उसको टक्कर मार दी। जख्मी हालत में नेशनल अस्पताल ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजन शोकाकुल हुए

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 14 मार्च की दोपहर तीन बजे हुई थी। हादसा अशोका गार्डन स्थित रुचि रेस्टोरेंट (Ruchi Restaurant) के नजदीक हुआ। हादसे के वक्त शैलेंद्र सिंह (Shailendra Singh) पिता देवेंद्र कुमार 27 साल अपने दोस्तों के साथ होली खेल रहा था। तभी तेज रफ्तार मैजिक ने आकर उसे टक्कर मार दिया। इलाज के लिए नेशनल अस्पताल (National Hospital) ले जाया गया। यहां इलाज के दौरान शाम छह बजे उसने दम तोड़ दिया। शैलेंद्र सिंह सुभाष कॉलोनी (Subhash Colony) में रहता था। अशोका गार्डन पुलिस मर्ग 14/25 दर्ज किया। यह कायमी 14 मार्च की शाम लगभग साढ़े सात बजे दर्ज की गई। जिसकी सूचना पुलिस को अस्पताल से डॉक्टर अग्रवाल ने दी थी। शैलेंद्र सिंह प्रायवेट जॉब करता था। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा 122/25 दर्ज कर लिया। शैलेंद्र सिंह की दो महीने बाद ही शादी भी होने वाली थी। मामले की जांच एएसआई जयवीर सिंह सेंगर (SI Jaiveer Singh Sengar) कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घरेलू हिंसा की शिकार महिला पहुंची थाने 
Don`t copy text!