Bhopal News: बेटी के पास चार महीने से मुंबई में रहता था, नकदी और सोने—चांदी के जेवरात समेट ले गए चोर

भोपाल। रिटायर्ड टीचर के मकान में चोरी की वारदात हो गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना क्षेत्र की है। अवधपुरी में रिटायर्ड शिक्षक के सूने मकान का ताला चोरों ने चटका दिया। मकान से नकदी के अलावा सोने—चांदी के जेवरात चोरी गए हैं। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब एक लाख रुपए बताई है।
शिक्षा विभाग से है रिटायर्ड
अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार चोरी की यह वारदात अवंतिका एवेन्यू (Avantika Avenue) में हुई है। यहां विश्वनाथ पाटील (Vishwanath Patil) पिता अर्जुन सिंह पाटील उम्र 66 साल का मकान है। वे शिक्षा विभाग से रिटायर्ड टीचर हैं। विश्वनाथ पाटील चार महीने पहले मुंबई चले गए थे। वहां उनकी बेटी रहती है। मकान की देखरेख करने विश्वनाथ पाटील के भाई आते रहते हैं। वे 07 मार्च को मकान पर पहुंचे तो मकान का ताला टूटा मिला। यह जानकारी उन्होंने भाई को दी। जिसके बाद वे भोपाल आए। मकान में सोने—चांदी के जेवरात और नकदी समेत करीब 85 हजार रुपए का माल गायब था। मामले की जांच हवलदार अतुल चौकसे (HC Atul Chauksey) कर रहे हैं। अवधपुरी थाना पुलिस ने प्रकरण 36/25 दर्ज कर लिया है। अभी तक पुलिस को वारदात करने वाले व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिला है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।