Bhopal News: सुंदरम फाइनेंस बैंक कर्मचारी के सूने मकान का ताला चटकाया 

Share

Bhopal News: सोने—चांदी के जेवरात, मोबाइल समेत अन्य सामान बटोर ले गए चोर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सुंदरम फायनेंस बैंक के एक कर्मचारी के सूने मकान का ताला चोरों ने चटका दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड थाना क्षेत्र में हुई है। घटना के वक्त वह जॉब पर गया हुआ था। जबकि पत्नी बेटे को लेने स्कूल गई हुई थी।

इतनी कीमत पुलिस ने बताई

रातीबड़ (Ratibarh) थाना पुलिस के अनुसार आशीष मारण (Ashish Maran) पिता उदल सिंह मारण उम्र 39 साल सूरज नगर (Suraj Nagar) में रहते हैं। वह सुंदरम फायनेंस बैंक (Sundaram Finance Bank) में जॉब करते हैं। आशीष मारण 05 मार्च की सुबह ग्यारह बजे ड्यूटी पर चले गए थे। वहीं पत्नी बेटे को स्कूल लेने चलीं गई थी। दोपहर तीन बजे वह घर वापस आई तो मकान का ताला टूटा मिला। भीतर सामान बिखरा हुआ था। घर में रखे सोने—चांदी के जेवरात और दो मोबाइल उसे नहीं मिले। पुलिस ने अभी तक चोरी गई संपत्ति की कीमत नहीं बताई है। मामले की जांच एएसआई गंगा सिंह (ASI Ganga Singh) कर रहे है। पुलिस ने 80/25 में कायम कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: राजधानी के धार्मिक स्थल चोरों के टारगेट पर
Don`t copy text!