Bhopal News: ड्रग एडिक्ट ने की ज्यादती

Share

Bhopal News: सहेली के घर रहने वाली पीड़िता के साथ तीन बार दिया वारदात को अंजाम, आरोपी को गिरफ्तार किया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन—टीसीआई

भोपाल। एक शादीशुदा महिला के साथ ज्यादती का मामला सामने आया है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। निशातपुरा में शादीशुदा महिला के साथ ज्यादती की गई है। वारदात करने वाला आरोपी आदतन नशा करने का आदी है। उसने तीन बार पीड़िता के साथ ज्यादती की है। यह घटना उसने नशे की हालत में अंजाम दी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी ड्रग्स लेने का है आदी

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 23 साल है। वह करोद (Karond) में रहती है। उसने साढ़े तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह सागर (Sagar) में रहने चली गई। पति से उसकी नहीं बनीं तो मायके में आकर रहने लगी। माता—पिता से अनबन के चलते छह महीने बाद वह कृृषक नगर (Krashak Nagar) में सहेली के पास रहने चली गई। यहां आरोपी अजय लोधी (Ajay Lodhi) अक्सर आता था। वह उसके साथ बचपन का दोस्त भी है। जिस कारण उसकी वापस फिर पहचान हो गई थी। दो महीने पहले आरोपी अजय लोधी से बातचीत चल रही थी। आरोपी ने उसके साथ कृषक नगर में रहने वाली सहेली के घर में 08, 12 और 21 फरवरी को नशे की हालत में ज्यादती किया। उसको वह धमकाता भी था। अजय लोधी ड्रग्स लेने का आदी भी है। पीड़िता जब इस मामले की शिकायत करने पहुंची तो महिला अधिकारी नहीं थी। इसलिए प्रकरण दर्ज करने के लिए मंगलवारा (Mangalwara) थाने से एसआई कमला चक्रवर्ती (SI Kamla Chakrawarti) को बुलाया गया था। निशातपुरा थाना पुलिस ने प्रकरण 237/25 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जिसे 25 फरवरी को अदालत में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:   MP Raid News: ईडी ने ग्वालियर में छापा मारा 

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!