Bhopal News: बेटी ससुराल जाने को नहीं थी तैयार, चल रहे विवाद के दौरान किया हस्तक्षेप तो हमला किया

भोपाल। एक व्यक्ति पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। छोला मंदिर इलाके में एक व्यक्ति को उसके दामाद ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। वह पत्नी को अपने साथ ले जाने पहुंचा था। यहां पति—पत्नी के बीच बहस हो गई। जिसमें जख्मी ने हस्तक्षेप कर दिया था। चाकू के वार सीने और पैर में लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है।
बेटी और दामाद के बीच चल रहा था विवाद
छोला मंदिर (Chhola Mandir) थानापुलिस के अनुसार नगर निगम कॉलोनी (Nagar Nigam Colony) के नजदीक बस्ती में गुड्डूलाल वंशकार (Guddulal Vanshkar) पिता प्रभुताल वंशकार उम्र 52 साल रहता है। वह मजदूरी करता है। गुड्डूलाल वंशकार की बेटी की शादी उसने अरविंद से कराई है। पुलिस को पता चला है कि बेटी और दामाद के बीच खटपट चल रही है। जिस कारण बेटी मायके में रहने को मजबूर हैं। दामाद अरविंद (Arvind) 23 फरवरी की रात आठ बजे वह ससुराल पहुंचा। उसने कहा कि वह पत्नी को ले जाना चाहता है। यहां पति—पत्नी के बीच कहासुनी होने लगी। इसी दौरान गुड्डूलाल वंशकार ने हस्तक्षेप किया तो आरोपी अरविंद ने चाकू से सीने और पैर में वार करके उसको लहुलूहान कर दिया। मामले की जांच हवलदार प्रेमनारायण सिंह (HC Prem Narayan Singh) कर रहे हैं। पुलिस ने दामाद के खिलाफ प्रकरण 148/25 दर्ज कर लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।