Bhopal News: पति की बेरोजगारी से तंग पत्नी पहुंची थाने

Share

Bhopal News: मायके में रहने को मजबूर पीड़िता ने दस महीने बाद थाने में दर्ज कराया प्रकरण

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। मायके में रहने को मजबूर विवाहिता ने दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कराया है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र का है। कमला नगर पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर दहेज प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता मार्च, 2024 से हरदा जिले में स्थित मायके में रहने को मजबूर थी। पति उसकी सुध ही नहीं लेता था। वहीं ससुराल वाले विरोध करने पर उसे प्रताड़ित करते थे।

मायके में रहने को मजबूर थी

कमला नगर थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 32 साल है। उसकी ससुराल नेहरु नगर में हैं। फिलहाल भाई के साथ कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर (Nehru Nagar) में रहने को मजबूर है। पीड़िता की हरदा (Harda) में रहने वाले आरोपी पति से 2015 में शादी हुई थी। शादी के बाद उसे दो बच्चे भी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पति नौकरी नहीं करता है। इस बात को लेकर घरेलू कलह होती थी। जिसमें उसके साथ पति के अलावा सास, ससुर और देवर भी उसे प्रताड़ित करते थे। उसे मार्च, 2024 में घर से भी निकाल दिया था। इसके बाद ससुराल वालों ने कभी सुध ही नहीं ली। नतीजतन उसने थाने में जाकर प्रकरण दर्ज कराया। कमला नगर थाना पुलिस ने प्रकरण 66/25 दर्ज कर लिया है। इस मामले की जांच एसआई संजय वर्मा (SI Sanjay Verma) कर रहे है।

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: तीन तलाक बोलकर कर ली दूसरी शादी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!