Bhopal News: कुछ दिन पहले सोनोग्राफी की आई थी रिपोर्ट, डॉक्टर की बात सुनकर वह चल रहा था परेशान, शव पीएम के लिए भेजा

भोपाल। कैंसर पीड़ित ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित गुनगा इलाके की है। पुलिस को फिलहाल सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव पीएम के लिए बैरसिया में स्थित सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है।
परिजनों ने यह दी जानकारी
गुनगा (Gunga) थाना पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में जानकारी 11 फरवरी की सुबह लगभग आठ बजे दी थी। यह जानकारी पुलिस को कनीराम सहरिया (Kaniram Sahriya) ने दी थी। उन्होंने बताया कि उनका 35 वर्षीय बेटा विमल सहरिया (Vimal Sahriya) फांसी के फंदे पर लटका है। परिवार यहां दिल्लोद गांव में रहता है। गुनगा पुलिस मर्ग 10/25 दर्ज कर मामले की जांच करने पहुंची। जांच हवलदार मनोज वर्मा (HC Manoj Verma) कर रहे हैं। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि विमल सहरिया का भोपाल के ईदगाह हिल्स स्थित जवाहर लाल नेहरु कैंसर अस्पताल (Jawahar Lal Nehru Cancer Hospital) में इलाज चल रहा था। उसका कुछ दिन पहले ही सोनोग्राफी की रिपोर्ट आई थी। लगभग दो साल से ट्रीटमेंट चल रहा था। इसके बावजूद मेडिकल रिपोर्ट में उसकी जिंदगी के कुछ दिन बाकी रहने की बात सामने आई थी। पिता की तरफ से बेटे के इलाज में काफी कर्ज भी उठा चुके थे। इस बात को लेकर वह अक्सर परेशान रहता था।
खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।