Bhopal News: पति और ननद ने मायके में जाकर विवाहिता को पीटा

Share

Bhopal News: शादी के दो साल बाद शक के चलते पति—पत्नी के बीच चल रही घरेलू कलह, ससुराल छोड़कर मायके में रहने को थी मजबूर

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शक की बीमारी पारिवारिक कलह का सबसे बड़ा कारण है। यह पूरा जीवन तबाह कर देती है। ऐसा ही एक वाक्या भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहजहांनाबाद थाने में पहुंचा है। मामला मुस्लिम परिवार से जुड़ा है। यहां एक नव विवाहिता पर उसका पति शक करता था। जिस कारण ससुराल में उसकी अनबन होती थी। पुलिस ने इस मामले में पति और ननद के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया है।

यह बोलकर धमकाते हुए भागे आरोपी

शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 25 साल है। उसकी मुस्लिम रीति—रिवाज से शादी मई, 2023 में हुई थी। पीड़िता का मायका और ससुराल शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र में हैं। महिला ने बताया कि पति शक करता है। जिस कारण वह अक्सर मारपीट उसके साथ करता था। परेशान होकर वह तीन महीने पहले मायके आ गई थी। घटना 07 फरवरी की रात लगभग आठ बजे हुई। पति और ननद घर आए। दोनों उसे जबरिया अपने साथ चलने के लिए बोलने लगे। पति—पत्नी के बीच विवाद हुआ तो वहां मारपीट की नौबत आ गई। उसे जबरिया दोनों ससुराल ले जाने लगे। इस दौरान विरोध करने पर उसे पीटा गया। यह देखकर पीड़िता के परिजन आए और उन्होंने उसे छुड़ाया। हालांकि आरोपी ससुराल नहीं आने पर धमकाते हुए फरार हो गए। पुलिस ने प्रकरण दर्ज करके विवाहिता का मेडिकल कराया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बलात्कार के मामले में फरार ईनामी आरोपी गिरफ्तार
Don`t copy text!