Bhopal News: ठंड ने हिलाकर रख दिया 

Share

Bhopal News: बेसुध मिले एक व्यक्ति ने हमीदिया अस्पताल में दम तोड़ा, परिजनों का पता लगा रही पुलिस

Bhopal News
File Image

भोपाल। प्रदेश की राजधानी में दो दिन पूर्व शीत लहर चली थी। जिसका असर फुटपाथ पर गुजर—बसर करने वालों पर ज्यादा पड़ा। इसी बीच भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया में एक व्यक्ति बेसुध मिला। उसे जय अंबे एम्बुलेटरी सर्विस की एम्बुलेंस अस्पताल ले गई। इलाज मिलता उससे पहले उसको मृत घोषित कर पुलिस को खबर कर दी।

यह पता लगा रही है पुलिस

स्टेशन बजरिया (Station Bajaria) थाना पुलिस के अनुसार गरम गडडा के पास एक व्यक्ति बेसुध हालात में मिला था। जिसको एबुलेंस 01 जनवरी की शाम लगभग छह बजे हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) लेकर गई थी। उसकी इलाज के दौरान 01 जनवरी की रात ग्यारह बजे मौत हो गई है। पुलिस को सूचना डॉक्टरों ने दी। पुलिस को मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। जिस कारण उसके परिजनों का पता नहीं चल सका है। शव पुरुष का है जिसकी उम्र 45 साल है। पुलिस ने शव को मॉर्चुरी रूम में रख दिया है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल शिरोमणि सिंह (HC Shiromani Singh) कर रहे है। स्टेशन बजरिया पुलिस मर्ग 01/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: शहर और देहात से पांच वाहन चोरी
Don`t copy text!