Bhopal News: घरेलू कलह से तंग आकर फांसी लगाई

Share

Bhopal News: जांच के दौरान पुलिस को सुसाइड नोट मिला, मरने वाले युवक की पत्नी पर लगाए आरोप, शव पीएम के लिए भेजा गया

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। घरेलू कलह से तंग आकर एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र का है। बैरागढ़ थाना क्षेत्र में घरेलू कलह से तंग आकर एक व्यक्ति ने फांसी लगा ली है। पुलिस को जांच के दौरान एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसकी पत्नी पर कई संगीन आरोप लगाए हैं।

सुसाइड नोट में पत्नी पर लगाये आरोप

बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 28 दिसंबर शनिवार शाम लगभग छह बजे हुई थी। जिसकी खबर राजेंद्र नगर (Rajendra nagar) में रहने वाले राम सिंह अहिरवार (Ram Singh Ahirwar) ने दी थी। उसने बताया कि उसका भाई मलखान सिंह अहिरवार (Malkhan Singh Ahirwar) पिता निहाल सिंह अहिरवार उम्र 27 साल फांसी पर लटका है। वह मजदूरी का काम करता था। उसकी चार साल पहले शादी हुई थी। उसकी पिछले कुछ समय से पत्नी से नहीं बन रही थी। जिस कारण पत्नी मायके चली गई थी। उसके जाने के बाद से मलखान सिंह अहिरवार दुखी चल रहा था। मामले की जांच एसआई महेंद्र त्रिपाठी (SI mahendra Tripathi) कर रहे हैं। बैरागढ़ थाना पुलिस मर्ग 57/24 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अभी परिजन शोकाकुल हैं। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पत्नी के अलावा अन्य लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। वहीं जांच के लिए सुसाइड को हस्तलिपि शाखा को भेजा जाएगा। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

यह भी पढ़ें:   Pyare Miyan Case : गरीब लड़कियों को लव जिहाद में फंसाने का सनसनीखेज आरोप

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!