Bhopal News: ट्रैक्टर चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal News: मैजिक वाहन को मारी थी टक्कर, जिसमें चालक की हो गई थी मौत

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। इंडस्ट्रीयल एरिया में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से हुई मौत के मामले में भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया हैं। ट्रैक्टर में फेब्रीकेशन से संबंधित लोहे का ट्रांसपोर्टेशन किया जाता था।

यह ट्रैक्टर का मालिक

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार हादसे में संजय खान (Sanjay Khan) पिता हमीद खान उम्र 43 साल की मौत हो गई थी। वह रूप नगर (Roop Nagar) झुग्गी में रहता था। वह मैजिक में ड्रायवरी का काम करता था। दुर्घटना मंगलवार सुबह छह बजे हुई थी। संजय खान को गंभीर हालत में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया था। मामले की जांच एसआई एसएस वर्मा (SI S.S Verma) कर रहे है। पुलिस ने ट्रैक्टर (Tractor) को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि ट्रैक्टर सुदंरलाल साहू (Sunderlal Sahu) का है। वह खजूरी कला में रहता है। इससे पहले अशोका गार्डन पुलिस मर्ग 55/24 दर्ज किया था। जिसकी जांच के बाद पुलिस ने प्रकरण 607/24 दर्ज कर लिया है। यह प्रकरण 17 दिसंबर की सुबह लगभग पौने ग्यारह बजे दर्ज किया गया। इसमें इकराम खान (Iqram Khan) की शिकायत पर यह मुकदमा दर्ज किया गया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रेस्टोरेंट संचालक को पीटा
Don`t copy text!