Bhopal News: युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: पुलिस को नाम पता चला लेकिन, परिजनों की जानकारी नहीं मिली, हमीदिया अस्पताल में 13 दिन चला उसका इलाज

Bhopal News
File Image

भोपाल। हमीदिया अस्पताल में भर्ती एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के मंगलवारा थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को उसका नाम पता चल गया है। लेकिन, पीएम के बाद शव किसे सौंपे इस​के लिए परिवार को तलाशा जा रहा है।

पुलिस को पीएम रिपोर्ट का इंतजार

मंगलवारा (Mangalwara) थाना पुलिस के अनुसार घटना के संबंध में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से जानकारी आई थी। पुलिस को मौत होने की खबर डॉक्टर मुकाती ने दी थी। उसे बीमारी की हालत में इलाज के लिए लाया गया था। उसे लोगों की मदद से 13 अक्टूबर को भर्ती करा था। इलाज के दौरान 25 अक्टूबर की सुबह ग्यारह बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले है। जिससे मृतक के परिजनों का पता नहीं चल पा रहा है। वह कबाड़ बीनकर बेचता था। उसको लोग शिवा नाम से पुकारते थे। यह नाम कैसे पता चला उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। मरने वाले युवक की उम्र 35 साल लग रही है। मामले की जांच एएसआई अजीत सिंह (ASI Ajeet Singh)  कर रहे है। मंगलवारा पुलिस मर्ग 14/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज 
Don`t copy text!