Bhopal News: टेंट कारोबारी को पीटा

Share

Bhopal News: हाईजेक रेस्टारेंट में हुआ था विवाद, मंदिर में लगाया था टेंट जिसका पैसा मांगने पर थाने पहुंचा मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। टेंट कारोबारी को पीटकर जख्मी कर दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया इलाके में हुई। विवाद के पीछे पैंसों का लेन—देन बताया जा रहा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

कांच का गिलास फेंककर मारा

बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 24 अक्टूबर की रात लगभग नौ बजे हुई थी। जिसकी एफआईआर 372/24 पुलिस ने 25 अक्टूबर को दर्ज की है। थाने में शेर सिंह कुशवाह (Sher Singh Kushwah) पिता विजयराम कुशवाह उम्र 42 साल ने शिकायत की थी। वह छावनी पठार का रहने वाला है। शेर सिंह कुशवाहा ने बताया कि उसका बिजली और टेंट का कारोबार है। वह हाईजेक रेस्टोरेंट (Hijack Restaurant) में पहुंचा। वहां उसने प्रदीप यादव (Pradeep Yadav) से टेंट और लाईट का पैसा मांगा। यह सामान उसने प्रदीप यादव के कहने पर खेड़ापति मंदिर पर लगाया था। जिसकी रकम 12 हजार रुपए लेना थे। आरोपी प्रदीप यादव ने पैसा देने से इंकार करते हुए गाली—गलौज शुरु कर दी। जिसका विरोध पीड़ित ने किया तो उसको हाथ—मुक्कों से पीटकर जख्मी कर दिया। उसे लोगों ने प्रदीप यादव से छुड़वाया और ले जाने लगे। तभी उसने कांच का गिलास फेंककर उसकी पीठ पर मार दिया। पुलिस का कहना है कि वह रेस्टोरेंट में लगे कैमरों के सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम कर रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: कुत्ता घुमा रही थी महिला, टोंट मारने के शक में भिड़ी
Don`t copy text!