Bhopal News: मुक्का मारकर महिला का दांत तोड़ा

Share

Bhopal News: जेल से छूटकर आया बदमाश दिखा रहा था रंगदारी, पूर्व से दर्ज है चार मुकदमे

Bhopal News
सांकेतिक चित्र— साभार

भोपाल। जेल से छूटकर एक बदमाश ने महिला को मुक्का मारकर उसका दांत तोड़ दिया है। वह उसको रंगदारी दिखाकर दो सौ रुपए मांग रहा था। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र की है। आरोपी के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज है।

आधी रात को हंगामा किया

टीला जमालपुरा (Teela Jamalpura) थाना पुलिस के अनुसार वारदात हरिजन बस्ती में हुई है। पीड़िता की उम्र 24 साल है। मारपीट और रंगदारी दिखाने की वारदात 24 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। इस मामले में आरोपी अन्नी उर्फ नफीस (Anni@Nafis) है। उसने पीड़िता के घर के सामने आकर थूका। फिर वह बोला कि मुझे 200 रुपए की आवश्यकता है। वह जेल से छूटा है इसलिए शराब पीने के लिए पैसे चाहिए। उसने विरोध किया तो आरोपी गाली—गलौज करते हुए उसने मुक्का चेहरे पर मार दिया। जिस कारण पीड़िता का एक दांत टूटकर गिर गया। मां ने उसे बचाया और थाने पहुंची। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 278/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला की चप्पलों से पड़ोसी ने लगा दी पिटाई
Don`t copy text!