Bhopal News: हाथ—मुंह धोते वक्त हुआ कुछ ऐसा वाक्या

Share

Bhopal News: जब भी वह ऊंचाई पर जाता था तो होती थी शरीर में कुछ ऐसी हलचल, पहले गिरा तो बच गया लेकिन इस बार काल के गाल में समाया

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। हर व्यक्ति में किसी न किसी तरह का फोबिया होता है। कोई पानी में चक्कर खाता है। किसी को ऊंचाई से देखने में डर लगता है। कुछ ऐसे ही बातों का शिकार एक व्यक्ति हादसे में काल कवलित हो गया। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र की है। पुलिस को मौत होने की सूचना ग्रीन सिटी अस्पताल से मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचकर भी पुलिस ने पड़ताल कर ली है। शव फिलहाल पीएम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने पूछा तो यह बात सामने निकलकर आई

टीला जमालपुरा थाना (Teela Jamalpura) पुलिस के अनुसार घटना 25 अक्टूबर की शाम लगभग साढ़े सात बजे हुई थी। कय्यूम खां (Qayyum Khan)  पिता बाबू खां उम्र 42 साल की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस को ग्रीन सिटी अस्पताल (Green City Hospital) से मिली थी। वह टीला जमालपुरा स्थित काजी कैंप के पास कांग्रेंस नगर (Congress Nagar) में रहता था। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि कय्यूम खां 25 अक्टूबर की शाम साढ़े सात बजे छत पर वह हाथ—मुंह धो रहा था। उसी दौरान वह गिर गया था। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि वह पहले भी गिरकर जख्मी हो गया था। वह इलाज के बाद ठीक हो गया था। इस मामले की जांच एसआई अशोक सिंह (SI Ashok Singh)  कर रहे हैं। टीला जमालपुरा पुलिस मर्ग 13/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Jodhpur Brutal Murder: पति के सामने खुल गया पत्नी के समलैंगिक होने का राज, फिर ये हुआ
Don`t copy text!