Bhopal News: मनचले से तंग मुस्लिम लड़की पहुंची थाने 

Share

Bhopal News: मोहल्ले में रहने वाला लड़का पीछा करके टच करने का करता था प्रयास, मोबाइल पर भेजता था अश्लील संदेश

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मनचले से तंग मुस्लिम लड़की ने पुलिस से मदद मांगी है। उसको कॉलोनी में ही रहने वाला मुस्लिम समाज का लड़का लंबे अरसे से तंग कर रहा था। यह घटना भोपाल (Bhopal News)  शहर के तलैया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मोबाइल पर आए व्हाट्स एप मैसेज और टैक्सट मैसेज पढ़ने के बाद प्रकरण दर्ज कर लिया है।

हिरासत में लिया जांच के लिए मोबाइल जब्त

तलैया (Tallaiya) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 24 साल है। वह तलैया थाना में रहती है। वह घर पर ही रहती है। आरोपी 20 अक्टूबर से लगातार उसे तंग कर रहा था। वह उसको बातचीत करके समझा भी चुकी थी। उसके बाद वह उसको मोबाइल पर अश्लील मैसेज भेजने लगा। जिसके बाद वह पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के मोहल्ले में रहने वाले आरोपी उसका अक्सर पीछा करता। आरोपी ने समझाने के दौरान पीड़िता के साथ गाली—गलौज कर दी थी। इस मामले की जांच एएसआई अलका केतकरी (ASI Alka Ketkari) कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण 327/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
Don`t copy text!