Bhopal News: रिश्तों को कलंकित कर किया शर्मसार

Share

Bhopal News: नाबालिग विधि विरोधी बालक ने जो रिश्ते में लगता है मामा उसने चार साल की भांजी के साथ किया दुराचार, घर में ही हो रही थी पारिवारिक कलह, अब पुलिस थाने पहुंचा प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। राजधानी एक बार फिर रिश्तों को कलंकित करने वाली एक घटना के कारण शर्मसार हो गई। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बिलखिरिया थाना क्षेत्र की है। यहां एक चार साल की बच्ची के साथ उसके सगे मामा ने दुराचार किया है। ऐसा करने वाला नाबालिग है जिसको पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

सामाजिक बदनामी के डर से परिवार छुपाता रहा घटना

बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना पुलिस के अनुसार परिवार मुस्लिम समाज (Muslim Samaj) का है। यह घटना 24 सितंबर की सुबह हुई थी। थाने में रिपोर्ट उसकी मां ने दर्ज कराई है। आरोपी और पीड़ित परिवार गरीब है जो एक ही बस्ती में आस—पास रहता है। इसलिए विधि विरोधी बालक का घर आना—जाना था। थाना प्रभारी वीरेंद्र सेन (TI Virendra Sen) ने बताया कि बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट अभी आना बाकी है। मामले की जांच एसआई रेखा गुप्ता (SI Rekha Gupta) कर रही है। पुलिस ने विधि विरोधी बालक को हिरासत में ले लिया है। उसको बाल संप्रेक्षण गृह में स्थित न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना परिजनों को पता चल गई थी। लेकिन, वे सामाजिक बदनामी के भय से मामले को दबाकर कलह कर रहे थे। इस दौरान हुई मारपीट का मामला थाने पहुंचा तो यह राज उजागर हुआ। पुलिस ने ज्यादती के अलावा पॉक्सो एक्ट में प्रकरण 370/24 दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Theft Case: गमी में गया था परिवार, मौज उड़ा रहे थे घर पर चोर
Don`t copy text!