Bhopal News: फुटपाथ पर फिर मिली लाश

Share

Bhopal News: निगम—प्रशासन को कुछ दिन चला अभियान ठंडे बस्ते में, लावारिस मान रही पुलिस

Bhopal News
File Image

भोपाल। प्रदेश की राजधानी में हर दिन कई लोगों की एंट्री होती है। कोई रोजगार तो कोई इलाज के लिए आता है। उसमें से कई लोग यहां अवैध तरीके से फुटपा​थ पर बस जाते हैं। ऐसे लोगों की निगरानी के लिए निगम और प्रशासन ने पिछले कुछ महीनों पूर्व मुहिम चलाई थी। अब वह ठंडे बस्ते में चली गई है। इस कारण एक बार फिर भोपाल पुलिस के लिए मुश्किले बढ़ गई है। ताजा घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के स्टेशन बजरिया थाना क्षेत्र की है। यहां एक वृद्ध की पुलिस को लाश मिली है।

हुलिया देखकर यह बोल रही पुलिस

स्टेशन बजरिया (Station Bajariya) थाना पुलिस के अनुसार रेल्वे स्टेशन के पास संजय होटल के सामने फुटपाथ पर लाश मिली है। जिसकी सूचना राहगीर दीपू उर्फ इदरीश (Deepu@Idrish) ने 23—24 अक्टूबर की द​रमियानी रात बारह बजे पुलिस को दी थी। शव पुरूष का है जिसकी उम्र 60 से 65 साल लग रही है। उसके पास से पुलिस को कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। पुलिस ने बताया कि मृतक हुलिया से भिखारी लग रहा है। पुलिस ने शव को मॉर्चुरी रुम में रख दिया है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल मनीष ठाकरे (HC Manish Thakre) कर रहे हैं। स्टेशन बजरिया पुलिस मर्ग 40/24 कायम कर लिया है। एक दिन पहले भी पुलिस को एक लावारिस लाश वृद्ध की मिली थी। जिसको लेकर स्टेशन बजरिया और भोपाल जीआरपी के बीच कार्य क्षेत्र को लेकर विवाद हुआ था। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।) 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Crime: फुटवियर कारोबारी से सोफा बेचने के नाम पर धोखाधड़ी
Don`t copy text!