Bhopal News: सड़क दुर्घटना से मौत मामले में दो अलग—अलग प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal News: श्यामला हिल्स में बाइक से तो मिसरोद में कंटेनर की टक्कर से हुई थी मौत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क दुर्घटनाओं में हुई मौत के मामले में पुलिस ने अलग—अलग दो प्रकरण दर्ज किए हैं। यह दोनों घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के मिसरोद और श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में हुई थी। मिसरोद में कंटेनर ने टक्कर मारी थी। जबकि श्यामला हिल्स में बाइक सवार की लापरवाही से उसके पीछे बैठा युवक मृत हुआ था।

सड़क पार करते वक्त कंटेनर ने उड़ाया था

मिसरोद (Misrod) थाना पुलिस के अनुसार शोभाराम अहिरवार (Shobharam Ahirwar) पिता लाल सिंह अहिरवार उम्र 58 साल को की मौत हो गई थी। पुलिस को उसके बेटे ने सूचना दी थी। शोभाराम अहिरवार मिसरोद स्थित जाटखेडी में रहता था। पिता—पुत्र मिसरोद में दवा लेने के लिए आए हुए थे। मिसरोद स्थित निसान शोरूम (Nisaan Showroom) के पास हुई थी। मिसरोद पुलिस मर्ग 23/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। जांच में यह पता चल गया है कि टक्कर कंटेनर ने मारी थी। लेकिन, उसका नंबर पुलिस अभी तक पता नहीं लगा सकी है। मामले की जांच एएसआई मुकेश कुमार (ASI Mukesh Kumar) कर रहे हैं। उन्होंने 22 अक्टूबर की रात साढे दस बजे प्रकरण 399/24 दर्ज कर लिया है। इधर, श्यामला हिल्स (Shyamla Hills) थाना क्षेत्र स्थित कमला पार्क (Kamla Park) के पास हुई दुर्घटना में इमरान पिता सलीम उम्र 24 साल की मौत हो गई थी। वह छोला मंदिर स्थित आरिफ नगर (Arif Nagar) में रहता था। वह मजदूरी करता था। दुर्घटना 20 अक्टूबर की रात आठ बजे हुई थी। इमरान की इलाज के दौरान 21 अक्टूबर की दोपहर दो बजे मौत हुई थी। जिस पर श्यामला हिल्स पुलिस मर्ग 27/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। पुलिस ने इसी जांच के बाद अब दोस्त वसीम उद्दीन (Waseem Uddin) के खिलाफ प्रकरण 228/24 दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल हिरेंद्र सिंह (HC Hirendra Singh) कर रहे है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुलिस अगर इन चार लोगों की सुध लेती तो शायद कोई सिरा मिल जाता
Don`t copy text!