Bhopal News: पान की गुमठी वाले ने डॉक्टर को पीटा 

Share

Bhopal News: आधी रात को दुकान खोलकर चलाने के बदले में दुगुनी कीमत वसूल रहा था, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। आधी रात पान की गुमठी खोलकर कई लोग काला बाजारी करते हैं। यह समस्या शहर के कई हिस्सों में है। जिसको रोकने में नगर निगम और जिला प्रशासन नाकाम है। ताजा मामला भोपाल (Bhopal news) शहर के बागसेवनिया इलाके का है। यहां एक गुमठी वाला तय दाम से ज्यादा में सामान बेच रहा था। जिसका विरोध डॉक्टर ने किया तो दुकान मालिक ने उसको पीट दिया। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंचा।

शिकायत करने के लिए फोटो खींचने पर भड़का आरोपी

बागसेवनिया (Bagsewania) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 21—22 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े बारह बजे हुई थी। पीड़ित रोशनपुरा (Roshanpura) में स्थित मेडीलिव अस्पताल (Medilive Hospital) में जॉब करता है। डॉक्टर लवकुश सोनी (Dr Lavkush Soni) पिता महेंद्र कुमार सोनी उम्र 28 साल ने बताया कि वह एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) आया था। उसके साथ डॉक्टर सचिन राठौर, डॉक्टर अक्षय सिंह भी थे। तीनों एम्स अस्पताल में दोस्त से ट्रॉली बैग लेकर बाहर निकले। डॉक्टर लवकुश सोनी ने सिगरेट और चाय देने के लिए दुकान को बोला। वह सामान का दुगना रेट बताने लगा। इस बात का विरोध करते हुए शिकायत करने करने की बात उसने बोली। यह बोलकर वह दुकान की फोटो खींचने लगा। जिससे तमतमाया आरोपी दुकानदार उन्हें गाली—गलौज करते हुए मारपीट पर उतर आया। पुलिस ने प्रकरण 588/24 दर्ज कर लिया है। पीड़ित डॉक्टर नेहरु नगर (Nehru Nagar) स्थित प्रगति परिसर में रहता है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी का भाई ने उसे फावड़ा भी मारा। जिस कारण उसे शरीर में कई जगह चोटें आई है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सुरेश शर्मा (Suresh Sharma) और उसके भाई मनीष शर्मा (Manish Sharma) को बनाया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: घर में गिरकर बेसुध व्यक्ति ने दम तोड़ा
Don`t copy text!