Bhopal News: सौंफ की जगह कास्टिक सौड़ा दे दिया

Share

Bhopal News: करवा चौथ वाले दिन ओसियन ब्रिज होटल में जाकर भोजन करना परिवार को महंगा पड़ा, होटल कर्मचारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज, मुंह में जलन की शिकायत के बाद मारुति अस्पताल में कराया गया भर्ती

Bhopal News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। भोजन के बाद सौंफ की जगह एक महिला ग्राहक को कास्टिक सौड़ा दे दिया गया। जिस कारण उसका मुं​ह बुरी तरह से जल गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस ने होटल के कर्मचारी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इस काम आता है कास्टिक सोड़ा

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 20 अक्टूबर की रात लगभग दस बजे हुई थी। जिसकी एफआईआर 796/24 पिपलानी पुलिस ने 21 अक्टूबर को दर्ज की। थाने में विष्णु पांडे (Vishnu Pandey) पिता राजनारायण पांडे उम्र 35 साल ने प्रकरण दर्ज कराया। वे खजूरी कला स्थित शिवलोक ग्रीन के पास ईशान अपार्टमेंट (Ishan Apartment) में रहते हैं। घटना करवा चौथ वाली रात को हुई थी। विष्णु पांडे का पूरा परिवार पटेल नगर (Patel Nagar) स्थित होटल ओसियन ब्रिज (Ocean Bridge Hotel) में भोजन करने पहुंचा। विष्णु पांडे के साथ उनकी बहन रानी भी थी। भोजन करने के बाद रिशेप्सन काउंटर पर पहुंचकर मीठी सौंफ उसने मांगी। तब वहां खड़े राहुल मालवीय (Rahul Malviya) नाम के कर्मचारी ने डिब्बे से निकालकर उसे कुछ खाद्य पदार्थ दे दिया। उसने जैसे ही उसे गटका तो उसे तेज जलन होने लगी। जिस कारण उसने तुरंत उसे उगल दिया। उसका मुंह में बुरी तरह से सूजन भी आ गई। इसके बाद उसे मारुति अस्पताल (Maruti Hospital) के आईसीयू में भर्ती कराया गया। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि राहुल मालवीय ने सौंफ की जगह कास्टिक सोड़ा दे दिया था। यह जमे हुए पदार्थ को हटाने के काम आता है। पुलिस अभी तक आईसीयू में भर्ती रानी के बयान दर्ज नहीं कर सकी है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी 
Don`t copy text!