Bhopal News: लेबर कांट्रैक्टर ने दम तोड़ा 

Share

Bhopal News: हमीदिया अस्पताल में पांच दिनों से चल रहा था इलाज, जिस कंपनी से किया करार उसको दे नहीं पा रहा था मजदूर

Bhopal News
अवधपुरी थाना, भोपाल -फाइल फोटो

भोपाल। लेबर कांट्रैक्टर ने आखिरकार अपने शरीर को त्याग दिया। वह काफी बुरी हालत में झुलसा था। उसका पांच दिनों से हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के अवधपुरी थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि उसने एक कंपनी से करार किया ​था। जिसको वह मजदूर मुहैया नहीं कर पा रहा था। इसी बात को लेकर वह परेशान चल रहा था।

कंपनी की जानकारी जुटा रही पुलिस

अवधपुरी (Awadhpuri) थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से मौत की सूचना डॉक्टर मनोज ने दी थी। अस्पताल ने बताया विवेक भार्गव (Vivek Bhargav)  पिता कैलाश भार्गव उम्र 42 साल ने दम तोड़ दिया है। उसका 16 अक्टूबर से इलाज चल रहा था। उसने निर्मल पैलेस (Nirmal Palace) में स्थित मकान में स्वयं पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी। इलाज के दौरान 21 अक्टूबर की सुबह आठ बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि मृतक कंपनियों में लेबर उपलब्ध कराता था। उसने कंपनी से पैसे ले लिया था। कंपनियों को वह लेबर उपलब्ध नहीं करा पा रहा था। जिसको लेकर वह काफी परेशान चल रहा था। उसके दो बच्चे भी है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल विकास भदौरिया (HC Vikas Bhadauriya) कर रहे हैं। अवधपुरी पुलिस मर्ग 37/24 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसने जिन कंपनियों से करार किया था उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके लिए विवेक भार्गव के मोबाइल कॉल डिटेल को भी खंगाला जा रहा है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नौकरी छूटने के एक महीने बाद फांसी लगाई 
Don`t copy text!