Bhopal News: पैदल जा रही महिला को कुचला

Share

Bhopal News: टक्कर मारने वाले वाहन का नहीं चला पता, पीएम के लिए भेजी गई लाश

Bhopal News
बिलखिरिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई है। वह पैदल जा रही थी। उसे जिस वाहन ने टक्कर मारी उसका पता नहीं चल सका है। दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया इलाके में हुई है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

शव की ऐसे हुई थी पहचान

घटना की जानकारी बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना पुलिस को हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से पता चली थी। मौत होने की जानकारी डॉक्टर अहिरवार ने 21 अक्टूबर को दी थी। शव की पहचान हुकुम बाई अहिरवर (Hukum Bai Ahirwar) पति स्वर्गीय राज अहिरवार उम्र 33 साल के रुप में हुई। बिलखिरिया पुलिस मर्ग 65/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हुकुम बाई अहिरवार सुखी सेवनिया थाना क्षेत्र स्थित भदभदा की रहने वाली है। वह प्रायवेट जॉब करने कान्हासैया में आती थी। उसे 21 अक्टूबर की दोपहर दो बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। मामले की जांच हवलदार मनोहर राय (HC Manohar Rai) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिा के पति की मैत हो चुकी है। उसे जिस वाहन ने टक्कर मारा उसका पता लगाने प्रत्यक्षदर्शियों की तलाश की जा रही है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Aam Aadmi Party News: एमपी में आम आदमी पार्टी की जोरदार एंट्री: मुकेश गोयल
Don`t copy text!