Bhopal News: निगम के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने पीटा 

Share

Bhopal News: नगर निगम कमिश्नर की बैठक में भाग लेने के बाद सुपरवाइजर को घेरकर दिया वारदात को अंजाम, सैलरी काटने के आरोपों को लेकर चल रहे थे नाराज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नगर निगम में तैनात एक सुपरवाइजर को उसके ही जोन में काम करने वाले दो दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने पीटकर जख्मी कर दिया। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के टीटी नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। विवाद की वजह निगम से बनने वाली सैलरी को बताया जा रहा है।

काम की रिपोर्ट गलत बनाने का लगाया आरोप

टीटी नगर (TT Nagar) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले में प्रकरण 461/24 दर्ज कर लिया गया है। घटना 21 अक्टूबर की शाम लगभग साढ़े चार बजे हुई थी। थाने में शिकायत बृजेश यादव (Brajesh Yadav) पिता वशिष्ठ यादव उम्र 33 साल ने दर्ज कराई है। वे शाहजहांनाबाद (Shahjahanabad) थाना क्षेत्र स्थित मोतिया तालाब के पास रहते हैं। वे भोपाल नगर निगम (Bhopal Nagar Nigam) के जोन—06 शाहपुरा कार्यालय में सुपरवाइजर है। बृजेश यादव ने बताया कि वे माता मंदिर में स्थित निगम कार्यालय में आयोजित निगम कमिश्नर की बैठक में भाग लेकर निकले थे। वे मोपेड के पास पहुंचे तो उनके पास बबलू और रोहित आ गए। यह दोनों दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी है जो वाहन चलाने का काम करते हैं। उनका कहना था कि सुपरवाइजर की गलत रिपोर्ट के कारण सैलरी कटती है। इसी बात को लेकर गाली—गलौज करते हुए उसको पीटना शुरु कर दिया। उन्हें जख्मी होने पर जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले जाया गया। जहां से रिपोर्ट पुलिस थाने को दी गई। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP NSUI News : एनएसयूआई की निजी और सरकारी कॉलेजों में बनेगी कमेटियां : चौकसे
Don`t copy text!