Bhopal News: निगम चौकीदार को चाकू मारकर जख्मी किया 

Share

Bhopal News: सेल्फी पाइंट पर लड़की के साथ बैठे तीन लड़कों ने दिया वारदात को अंजाम, बाइक नंबर के जरिए आरोपियों का पता लगा रही पुलिस

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। नगर निगम के एक चौकीदार को चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। यह मामला पहले भोपाल (Bhopal News) शहर के तलैया थाना क्षेत्र में पहुंचा था। वारदात वीआईपी रोड स्थित सेल्फी पाइंट पर हुई थी। यह क्षेत्र कोहेफिजा इलाक में आता है इसलिए केस डायरी वहां भेजी गई। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पार्क बंद होने के बावजूद हटने को राजी नहीं थे हमलावर

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार यह वारदात 20 अक्टूबर की शाम लगभग साढ़े सात बजे हुई थी। हमले में जख्मी शाहनवाज उद्दीन उर्फ शेखे (Shahnawaj@Shaikhe) पिता जलाल उद्दीन उम्र 40 साल है। वह फतेहगढ़ घाट के नजदीक पंप हाउस पर बने मकान में रहता है। शाहनवाज उद्दीन को चाकू का वार आंख के पास लगा है। उसने पुलिस को बताया कि वह निगम में हैं और सेल्फी पाइंट में तैनात है। पार्क के दो एंट्री गेट है जिसको उसने बंद कर दिया था। शाम साढ़े सात बजे गेट नंबर दो के पास एक लड़की के साथ तीन लड़के बैठे थे। उन्हें पार्क बंद होने का बोलकर जाने के लिए कहा गया। इसी बात पर आरोपी लड़के उसके साथ गाली—गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक लड़के ने चाकू निकालकर उसके दाहिने आंख के नजदीक वार कर दिा। जिस कारण वह लहुलूहान हो गया। उसने भाई को फोन लगाकर बुलाया जिसके बाद वह थाने पहुंचा। कोहेफिजा पुलिस प्रकरण 588/24 दर्ज कर लिया है। हमलावरों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कमरे के भीतर मृत मिला मजदूर
Don`t copy text!