Bhopal News: किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत 

Share

Bhopal News: इस अस्पताल से उस अस्पताल लेकर भटकते रहे परिजन, जांच में यह बातें सामने आई

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। घर पर एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया थाना इलाके की है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। किसान घर की छत पर सोया था। उसे घर के जीने में जख्मी हालत में मिलने पर परिजन कई अस्पताल ले गए थे।

पुलिस को यह बातें पता चली हैं

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 20 अक्टूबर की सुबह लगभग चार बजे हुई थी। किसान बदन सिंह धाकड़ (Badan singh Dhakad) पिता गोपीलाल धाकड़ उम्र 41 साल है। वह ग्राम सुहाया में रहता है। पुलिस को जांच में पता चला कि बदन सिंह धाकड़ छत पर सो रहा था। उसके साथ बेटा भी था। वह घायल हालत में बेटे को जीने पर मिला। उसे परिजन पहले बैरसिया जनरल अस्पताल (Berasia Hospital) ले गए। यहां उसकी हालत नाजुक बताकर उसे लांबाखेड़ा स्थित जीवनदान अस्पताल (Jeevan Dan Hospital) भेजा गया। यहां भी उसे भर्ती करने से इंकार किया तो परिजन एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) लेकर पहुंचे। यहां सुबह साढ़े पांच बजे डॉक्टर सौरभ ने उसको मृत घोषित कर पुलिस को खबर कर दी। बैरसिया पुलिस मर्ग 79/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस को पता चला है कि मृतक ने रात को काफी मात्रा में शराब पी रखी ​थी। वह लघुशंका के लिए उतरा तो सीढ़ी पर गिरने से उसकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News : एसयूवी की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्तियों की मौत
Don`t copy text!