Bhopal News: कुंए के भीतर बेसुध मिला व्यक्ति 

Share

Bhopal News: बेटा ले गया था अस्पताल, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा, रिपोर्ट मिलने का इंतजार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। कुंए के भीतर एक व्यक्ति अचेत हालात में मिला। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के शाहपुरा थाना क्षेत्र की है। उसको अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

आखिरी वक्त में किसके साथ यह पता लगा रही पुलिस

शाहपुरा (Shahpura) थाना पुलिस के अनुसार 19 अक्टूबर की शाम लगभग चार बजे जेपी अस्पताल (JP Hospital) से एक व्यक्ति को मृत हालत में लेकर आने की जानकारी दी गई। यह खबर डॉक्टर शिवानी ने पुलिस को दी थी। जिस पर शाहपुरा पुलिस मर्ग 46/24 दर्ज कर मामले की जांच करने पहुंची। पड़ताल में शव की पहचान मुन्नालाल माली (Munnalal Mali)  पिता लालजीराम माली उम्र 55 साल के रुप में हुई। उसको आखिरी बार सब्जी फार्म के नजदीक शराब दुकान में शराब पीते हुए देखा गया था। उसके बाद वह कुंए के भीतर गिरा मिला। उसको बेटा आशीष माली (Ashish mali) जेपी अस्पताल लेकर पहुंचा था। मामले की जांच एसआई एसएन साहू (SI S.N Sahu) कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मुन्नालाल माली आखिरी समय में किसके सा​थ था उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इससे पहले पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रिश्तेदार के घर दो महीने तक बलात्कार
Don`t copy text!