Bhopal News: पति को जान से मारने किया धारदार हथियार से वार 

Share

Bhopal News: पत्नी हाथ नहीं लगाती तो मौत हो सकती थी, अंडे के पैसे मांगने पर किया हमला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पत्नी ने करवा चौथ से दो दिन पहले अपने पति की जान बचाई है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र की है। आरोपियों ने अंडे का ठेला लगाने वाले व्यक्ति को जान से मारने के इरादे से जानलेवा वार किया था। हमला लोहे की रॉड और छुरी से किया गया है। आरोपियों की संख्या तीन है जो अंडा खाने के बाद पीड़ित पति—पत्नी को पैसा नहीं दे रहे थे।

यह है वह आरोपी जिन्होंने वार किया

पुलिस के अनुसार यह वारदात 18 अक्टूबर की रात साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। पुलिस ने रिपोर्ट दुर्ग विजय सिंह चौहान (Durg Vijay Singh Chauhan) पिता कल्लू चौहान उम्र 48 साल की शिकायत पर प्रकरण 487/24 दर्ज किया है। दुर्ग विजय सिंह चौहान को सिर पर लोहे की रॉड मारी गई। जबकि आरोपी चाकू मारते तो पत्नी ने उसे हा​थ से पकड़ लिया। हमलावर कालू उर्फ अभिषेक, विनोद और विवेक तिवारी है। पीड़ित परिवार गोविंदपुरा (Govindpura) थाना क्षेत्र स्थित गौतम नगर (Gautam Nagar) में रहता है। यहां इंडस्ट्रीयल एरिया (Industrial Area) में अंडे का ठेला लगाता है। हमले में जख्मी घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि अंडा खाने के बाद उसके पैसे मांगने को लेकर विवाद हुआ था। मामले की जांच एएसआई अजय दुबे (ASI Ajay Dubey) कर रहे हैं। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: रिश्ता ठुकराया तो मचाया बवाल
Don`t copy text!