Bhopal News: नाबालिग से मनचले ने की गंदी हरकत

Share

Bhopal News: दुर्गा विसर्जन वाले दिन हुई घटना की अब एफआईआर दर्ज, चाचा ने नाबालिग भतीजी के साथ की अभद्रता

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नाबालिग छात्रा के साथ अभद्रता की गई है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र की है। एफआईआर के लिए पुलिस नियंत्रण कक्ष में आरक्षित महिला अधिकारी को थाने बुलाया गया।

इस कारण नाराज हो गया था आरोपी

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार नाबालिग की उम्र 17 साल है। वह कक्षा दसवीं की छात्रा है। उसके साथ छेड़छाड़ की वारदात 12 अक्टूबर की रात लगभग दस बजे हुई थी। इस मामले का आरोपी शिब्बो हैं। पीड़िता पहले उससे बातचीत करती थी। बड़ी बहन ने देख लिया था। इस पर आपत्ति जताई तो उसने बोलचाल बंद कर दी थी। आरोपी इस बात पर उससे नाराज चल रहा था। घटना वाले दिन पीड़िता दुर्गा विसर्जन के लिए जा रही थी। तभी आरोपी ने उसको रोक लिया और बुरी नीयत से हाथ पकड़कर अभद्रता की। पीड़िता थाने पहुंची तो रात पौने ग्यारह बज गए थे। इसलिए पुलिस नियंत्रण कक्ष में आपातकालीन महिला संबंधित एफआईआर ड्यूटी के लिए आरक्षित एसआई प्रियम्बदा (SI Priyambada) को बुलाया गया। वे बैरागढ़ थाने में तैनात हैं। पुलिस ने प्रकरण 631/24 दर्ज कर लिया है। लेकिन, अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: चोरों के निशाने पर प्रायवेट अस्पताल
Don`t copy text!