Bhopal News: नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Share

Bhopal News: लड़की के कुंडली में था एक ऐसा दोष जिस कारण विवाह देरी से हुआ, शादी भी हुई तो आठ महीने बाद चल बसी, अब एसीपी सुलझाएंगे पहेली

Bhopal News
भोपाल मॉच्युरी रुम— फाइल फोटो

भोपाल। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन, यह सच्ची घटना है। मामला एक नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से जुड़ा है। जिसकी जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाना पुलिस कर रही है। नव विवाहिता की आठ महीने पहले ही शादी हुई थी। पुलिस को जांच में पता चला है कि उसकी कुंडली में एक दोष था। जिस कारण उसकी शादी समय पर नहीं हुई थी। अब मामले की जांच एमपी नगर एसीपी अक्षय चौधरी करेंगें।

यह वह विकार जिसको समझने के साथ वैज्ञानिक दायित्व निभाना अफसर के लिए चुनौती

पुलिस के अनुसार घटना बुधवार सुबह नौ बजे हुई थी। उसका एक घंटे तक जिंदल अस्पताल (Jindal Hospital) में इलाज चलता रहा। पुलिस को मौत होने की जानकारी अस्पताल से डॉक्टर रावत ने दी थी। अस्पताल ने बताया कि शीतल बैरागी (Sheetal Bairagi) पति आशीष बैरागी उम्र 32 साल की मौत हो गई है। वह अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना क्षेत्र स्थित एम—सेक्टर में रहती थी। मामले की जांच करने एएसआई मनोज कछवाहा (ASI Manoj Kachwaha) पहुंचे थे। पता चला कि उसकी आठ महीने पहले ही शादी हुई है। वह मंगली थी इस कारण उसको मंगल राशि का दूल्हा नहीं मिल पा रहा था। इसलिए शादी भी देरी से हुई थी। वह एएनएम का काम करती थी। पति प्रायवेट जॉब करता है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मोती मस्जिद के गुंबद पर लगे सोने के कलश का एक हिस्सा चोरी
Don`t copy text!