Bhopal Loot News: वृद्धा से छीनी चेन 

Share

Bhopal Loot News: बहन के साथ बाजार से लौटते वक्त नकाबपोश दो लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम, पुलिस ने दर्ज किया झपटमारी का मामला

Bhopal Loot News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। वृद्धा के गले से दो तौला वजनी सोने की चेन छीन ली गई। यह वारदात भोपाल (Bhopal Loot News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र में हुई है। वारदात के वक्त वृद्धा अपनी बहन के साथ खरीददारी करके लौट रही थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन, अभी तक बदमाशों के बारे में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका है।

सीसीटीवी कैमरे में बाइक का नंबर पता चला

बैरागढ़ (Bairagarh) थाना पुलिस के अनुसार झपटमारी की वारदात 15 अक्टूबर की रात लगभग पौने आठ बजे हुई थी। थाने में रिपोर्ट आशा साधवानी (Asha Sadhwani) पति पुरुषोत्तम दास साधवानी उम्र 60 साल ने दर्ज कराई है। वह कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित लालघाटी (Lalghati) के नजदीक विजय नगर (Vijay Nagar) में रहती है। आशा साधवानी अपनी बहन के साथ बैरागढ़ बाजार खरीददारी करने गई थी। वहां से जब वह लौट रही थी तो संत कुटीर के सामने बाइक (Bike) सवार दो बदमाश आए। उनके चेहरों पर नकाब थे। उनमें पीछे बैठे लड़के ने दो तोला वजनी सोने की चेन झपटी और भाग गए। लूटी गई चेन की कीमत पुलिस ने एक लाख रुपए बताई है। पुलिस ने झपटमारी का प्रकरण 438/24 दर्ज करके संदेहियों का पता लगाने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरु कर दिए हैं। एक कैमरे में बाइक का नंबर पुलिस को पता चला है। जिसके संबंध में उसके मालिक का पता लगाया जा रहा है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Loot News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: जेके अस्पताल में वृद्धा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Don`t copy text!