Bhopal News: साली के घर ठहरी पत्नी को पीटकर जख्मी किया 

Share

Bhopal News: पति—पत्नी के बीच वो वाली बात आने के कारण तीन महीने से चल रहा है पारिवारिक कलह, पुलिस ने पति को बनाया आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पति—पत्नी के बीच वो आने के कारण पारिवारिक कलह शुरु हो गई। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के को​हेफिजा थाना क्षेत्र की है। इस विवाद के चलते महिला पति से अलग बहन के घर जाकर रहने लगी। जिसको लेने उसका पति पहुंचा तो वहां हुई नोकझोक के बाद उसको पीट दिया। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंचा। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह बोलने पर आगबबूला हो गया था पति

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार हाथापाई की वारदात 15 अक्टूबर की रात लगभग साढ़े आठ बजे हुई थी। पीड़िता की उम्र 23 साल है जो फिलहाल खानूगांव में बहन के पास रहने को मजबूर है। उसने बताया कि वह तीन महीने से पति से अलग रह रही थी। पति उसको घर ले जाने के लिए आया था। दोनों के बीच गर्मागर्म बहस चल रही थी। तभी आरोपी पति से पत्नी ने बोला कि तुमने तो उसको रख लिया है। अब मेरी क्या जरुरत है। यह सुनते साथ वह गाली—गलौज करते हुए पत्नी पर टूट पड़ा। पीड़िता का भतीजा बचाने आया तो उसको चाकू मारकर जख्मी कर दिया। पीड़िता थाने में भाभी के सा​थ रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची थी। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: थाने में शिकायत करने के बाद दो बार आरोपी ने पीटा
Don`t copy text!