Bhopal News: सड़क दुर्घटना में जख्मी छात्र की मौत 

Share

Bhopal News: तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई थी, हादसे में जख्मी दो अन्य युवकों की हालत नाजुक

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सड़क दुर्घटना में जख्मी एक छात्र की मौत हो गई है। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के अशोका गार्डन थाना क्षेत्र में हुई थी। दुर्घटना में दो अन्य युवक भी जख्मी है। जिनका निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। वे दोनों भी बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। इसलिए अभी तक पुलिस को पूरा घटनाक्रम पता नहीं चल सका है। बहरहाल प्राथमिक जांच में यह बात सामने आई है कि तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई थी।

चार दिन एम्स अस्पताल में रहा भर्ती

अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना 08—09 अक्टूबर की दरमियानी रात हुई थी। हादसा साई मंदिर के पास हुआ था। दुर्घटना में जख्मी हिमांशु धाकड़ (Himanshu Dhakad) पिता राजेंद्र धाकड़ उम्र 20 साल गंभीर रुप से जख्मी था। उसकी इलाज के दौरान 13 अक्टूबर की रात लगभग दस बजे मौत हो गई। वह ऐशबाग (Aishbag) थाना क्षेत्र स्थित पुष्पा नगर (Pushpa Nagar) में रहता था। हिमांशु धाकड़ एक कॉलेज में पढ़ता था। उसके माता—पिता अशिक्षित है इसलिए यह भी नहीं जानते कि वह किस कॉलेज में पढ़ता था। हादसे में उसके दो दोस्त भी जख्मी है। वे अन्य निजी अस्पताल में भर्ती है। दोनों दोस्तों की भी हालत नाजुक हैं। जिस कारण उनके भी बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। हिमांशु धाकड़ का भोपाल एम्स अस्पताल (AIIMS Hospital) में इलाज चल रहा था। अशोका गार्डन पुलिस मर्ग 51/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया दुर्घटना डिवाइडर से बाइक टकराने के कारण हुई थी। मामले की जांच एएसआई नंद किशोर (ASI Nand Kishore) कर रहे हैं। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: महिला की कुंए में डूबकर मौत, खंडहर में मिली लाश
Don`t copy text!