Bhopal News: नव विवाहिता की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत 

Share

Bhopal News:  पति का दावा मायके से लौटी तो हो रहे थे उल्टी—दस्त, कितना सच पति बोल रहा पीएम रिपोर्ट के बाद होगा उजागर

Bhopal News
ग्राफिक डिजाईन टीसीआई

भोपाल। नव विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पति का दावा है कि उसके उल्टी—दस्त की शिकायत हुई थी। वह इससे पहले मायके से लौटी थी। घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित ईटखेड़ी इलाके की है। पुलिस ने शव पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

मायके पक्ष के दर्ज किए जाएंगे बयान

ईटखेड़ी (Ithkhedi) थाना पुलिस के अनुसार सोनू जाटव (Sonu Jatav) मूलत: विदिशा (Vidisha) जिले का रहने वाला है। उसकी आठ साल पहले 26 वर्षीय सीमा जाटव (Seema Jatav) के साथ शादी हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे भी है। सीमा जाटव का मायका शाहजहांनाबाद थाना क्षेत्र स्थित बाजपेयी नगर (Bajpai Nagar) में हैं। पति सोनू जाटव अचारपुरा (Acharpura) में स्थित निर्माणाधीन फैक्ट्री में जॉब करता है। उसके ही नजदीक उसका अस्थायी मकान भी है। पत्नी मायके से लौटी तो उसे उल्टी—दस्त होने लगे। वह काफी तड़प रही थी तो पति अस्पताल ले गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई। यह जानकारी पति ने ही पुलिस को दी थी। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही पता चल सकेगा कि सीमा जाटव की किन परिस्थितियों में मौत हुई है। बहरहाल ईटखेड़ी पुलिस मर्ग 36/24 कायम कर लिया है।  (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भेल के रिटायर्ड कर्मचारी ने फांसी लगाई 
Don`t copy text!