Bhopal News: थाने में समझौता करने के बावजूद नहीं सुधरा पति 

Share

Bhopal News: शराब के नशे में करता था पति कलह, मायके में करती थी शिकायत तो होता था नाराज, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Bhopal News
घरेलू कलह का सांकेतिक चित्र— साभार

भोपाल। पारिवारिक कलह से तंग आकर एक महिला ने पति के खिलाफ मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। इससे पहले महिला थाने में पति—पत्नी का विवाद पहुंचा था। वहां पति ने सुलह कर ली थी। विवाद की असली वजह नशा करना है। जिसको लेकर पति—पत्नी में कलह होती थी।

मायके में फोन लगाया तो आधी रात को पीटा

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 29 साल है। उसकी छह साल पहले शादी हुई थी। मारपीट की वारदात 11—12 अक्टूबर की दरमियानी रात तीन बजे हुई थी। आरोपी पति नशे की हालत में आया था। इससे दो दिन पूर्व पीड़िता ने अपने मायके में पति की हरकतें बता दी थी। जिसको लेकर उसे समझाया गया था। आरोपी ने उसी बात को लेकर कलह करते हुए उसको बुरी तरह से पीटा। पीड़िता ने फोन लगाकर भाईयों को बुलाया तो आरोपी उनके सामने भी उसे पीटने लगा। जिसके बाद पूरा परिवार कोहेफिजा थाने पहुंचा। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति के खिलाफ मारपीट, गाली—गलौज और धमकाने का प्रकरण दर्ज कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: खरीदारी कर रही युवती की मौत 
Don`t copy text!