Bhopal News: मंडी में मिली मजदूर की लाश

Share

Bhopal News: पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजा, एक दिन पहले हमीदिया अस्पताल में कराया गया था भर्ती

Bhopal News
File Image

भोपाल। मंडी में एक मजदूर बेसुध हालत में मिला। उसको हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना पुलिस कर रही है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

अस्पताल ने मौत होने के बाद दी जानकारी

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर अहिरवार ने 13 अक्टूबर की रात लगभग पौने नौ बजे मौत होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद जांच करने एसआई शिवराज सिंह चौहान (SI Shivraj Singh Chauhan) पहुंचे थे। पता चला कि प्रदीप कैथल (Pradeep Kaithal) पिता श्रीपत कैथल उम्र 47 की मौत हुई है। वह  टीला जमालपुरा थाना क्षेत्र स्थित हरिजन बस्ती में रहता था। वह मजदूरी करता था। पुलिस ने बताया कि प्रदीप कैथल करोंद मंडी (Karond Mandi) में हम्माली का काम करता था। वह बेसुध हालत में मिला था। उसको लोगों की मदद से हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की जांच कर रहे एसआई शिवराज सिंह चौहान अब यह पता लगा रहे हैं कि उसे सबसे पहले किसने देखा था। वह किन लोगों के साथ ज्यादा रहता था। निशातपुरा पुलिस मर्ग 72/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cop News: खस्ताहाल डायल—100 ने मौके पर पहुंचकर बचाई जान
Don`t copy text!