Bhopal News: सपना लॉज के पास मिली लाश 

Share

Bhopal News: दस्तावेज नहीं मिले, शव पीएम के लिए भेजा, पुलिस ने सोशल मीडिया में मांगी गई जनता से मदद

Bhopal News
File Image

भोपाल। सड़क किनारे एक व्यक्ति की लाश मिली है। मामले की जांच भोपाल (Bhopal News) शहर की हनुमानगंज थाना पुलिस कर रही है। पुलिस को कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। जिस कारण शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने मृतक की जानकारी सोशल मीडिया में भी साझा की है।

पुलिस तक ऐसे पहुंची बात

हनुमानगंज (Hanumanganj) थाना पुलिस के अनुसार सड़क किनारे एक व्यक्ति की लाश मिली है। जिसकी उम्र 30 से 35 साल के बीच है। घटना 8—9 अक्टूबर की दरमियानी रात बारह बजे की है। लाश सपना लॉज (Sapna Laj) के पास मिली थी। पुलिस को अभी तक परिजनों की तलाश है। पुलिस ने बताया कि मृतक हुलिया से भिखारी लगता है। पुलिस ने शव को मॉर्चुरी रूम में रखवा दिया है। इस मामले की  जांच हेड कांस्टेबल गोविंदराम सिंह (HC Govindram Singh) कर रहे हैं। हनुमानगंज पुलिस मर्ग 31/24 कायम कर लिया है। पुलिस का कहना है कि यदि परिजन नहीं आए तो अज्ञात शव को दफनाया जाएगा। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: बेटे की मौत से दुखी पिता ने फांसी लगाई 
Don`t copy text!