MP Cop Gossip: कुर्सी संभालते ही साहब को दर्द का राष्ट्रीय स्तर पर अहसास हुआ

Share

MP Cop Gossip: थानेदार जिनका तबादला हो गया इसलिए वे बच—बचकर कर रहे जांच, बरमुंडा पहनना छात्र को जब पड़ गया महंगा

MP Cop Gossip
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग काफी बड़ा है। उसमें बहुत सी बातें ऐसी होती है जो मीडिया में आने से रह जाती है। ऐसे बातों का साप्ताहिक कॉलम एमपी कॉप गॉसिप (MP Cop Gossip) है। जिसमें हम उसको सामने लाने का प्रयास करते हैं। हमारा मकसद किसी व्यवस्था, व्यक्ति को कम—ज्यादा आंकना नहीं है।

फूंक—फूंककर कदम रख रहे एसआई

पिछले दिनों एक कांस्टेबल विवादों में फंस गए। इस साजिश के पीछे थाने में तैनात रहे एक अधिकारी का रोल है। वे अक्सर वहां महिला मित्र से मिलने आते थे। उसी मकान में एक युवक ने खुदकुशी की थी। जिसकी जांच एक कुछ साल पहले थानेदारी का फीता लगाने वाले अफसर कर रहे हैं। उन्हें भीतर ही भीतर बहुत खिचड़ी मिली तो वे हर रिपोर्ट फूंक—फूंककर लिखने लगे। उसकी वजह पता लगाई गई तो मालूम हुआ कि उनका कागजों में पिछले दिनों तबादला हो गया है। वे उस विवादित केस डायरी में अपनी कलम बिना फंसाए वहां से निकलना चाहते हैं।

थाने के नजदीक चल रहा था सट्टा

पिछले दिनों थाने के नजदीक सट्टा चलाते हुए तीन सटोरिए गिरफ्तार हुए। यह बात पुलिस कप्तान को पता चली। उन्होंने आव देखा न ताव थाना प्रभारी समेत पांच पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। यह कार्रवाई पन्ना एसपी ने की। घटना सलेहा थाना क्षेत्र की थी। अब पांचों पुलिसकर्मी अपने बचाव में तमाम सबूत पेश कर रहे हैं।

बरमुंडा पहनने में मिली दुत्कार

MP Cop Gossip
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने जाति के अनुसार जेल के भीतर काम सौंपने पर जमकर कई राज्यों को लताड़ लगाई थी। इसमें एमपी का भी नाम था। यह सबकुछ एक मीडिया रिपोर्ट के बाद हुआ था। इधर, आप अक्सर अमीरों की तस्वीरें मीडिया में देखते होंगे जिसमें वे कैजुअल पहनकर अपने कार्य स्थल या सार्वजनिक कार्यक्रमों में चले जाते हैं। इसको अमीरों की श्रेणी में सादगी कहा जाता है। लेकिन, यह काम सामान्य व्यक्ति कर दे तो भारी हंगामा हो जाता है। घटना भोपाल (MP Cop Gossip) शहर के एक थाने की है। यहां एक छात्र अपनी पी​ड़ा की रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा था। वह बरमुंडा पहनकर थाने में पहुंच गया। यह संतरी ने देखा तो वह आगबबूला हो गया। उसने छात्र को फटकारा और कहा कि अंडरवियर में आ जाता। उसे कोसते हुए थाने से भगा दिया। यह सबकुछ मीडिया के सामने हुआ था। क्योंकि लूट के एक मामले  में बुलाई गई पत्रकार वार्ता के लिए खबरनवीस डीसीपी के थाने में आने का इंतजार कर रहे थे।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: डीएसपी के भाई की कार ले भागे रिश्तेदार

वॉकी—टॉकी का नेटवर्क नहीं मिल पा रहा

शहर के एक अधिकारी अपने वॉयरलैस के नेटवर्क सिस्टम से परेशान चल रहे हैं। यह समस्या तात्कालिक नहीं हैं। इससे पहले अधिकारी ने भी उसका समाधान निकालने तकनीकी विशेषज्ञों की मदद ली थी। तब कहा गया कि टॉवर की हाईट बढ़ाई जाए। वह बढ़ाने के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। यह समस्या तब ज्यादा विकराल हो गई जब एक राष्ट्रीय स्तर का समाचार उन अधिकारी के एक थाना क्षेत्र में बन गया। हर अधिकारी उनसे संपर्क करने की कोशिश करें तो टॉवर बाधा उत्पन्न करें। नतीजतन, सबकुछ कार्रवाई मोबाइल पर जाकर टिक गया। इस चक्कर में मोबाइल की बैट्री भी बोल जाती थी। समस्या अभी भी नहीं सुधरी है और उसको दूर करने की मुहिम जारी है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop Gossip
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: खड़ी ट्रैक्टर—ट्राली से टकराकर मौत
Don`t copy text!