Bhopal News: महिला आईएएस के नौकर की मौत 

Share

Bhopal News: डॉक्टरों ने गलत थाने में फोन घनघना दिया, पुलिस पहुंची तो दूसरे थाने का निकला मामला, अब केस डायरी वहां भेजी जाएगी

Bhopal News
File Image

भोपाल। भारतीय प्रशासनिक सेवा की एक महिला अधिकारी के सरकारी बंगले में तैनात कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उसे भाई तबीयत बिगड़ने पर जेपी अस्पताल ले गया था। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर गलत थाने को खबर कर दी। घटना की सूचना भोपाल (Bhopal News) शहर के हबीबगंज थाना पुलिस को देना थी। लेकिन, जानकारी कमला नगर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है।

पत्नी ने बताई सही परिस्थितियां

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार जितेंद्र यादव (Jitendra Yadav) पिता दिनेश यादव उम्र 30 साल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। वह मूलत: कमला नगर स्थित नेहरू नगर (Nehru Nagar) में पहले रहता था। फिलहाल उसका परिवार हबीबगंज (Habibganj) स्थित चार इमली (Chaar Imli) में रहता है। वह बंगलो में काम करता था। जितेंद्र यादव की 08 अक्टूबर की रात आठ बजे तबीयत खराब हुई। उसको इलाज के लिए पत्नी जेपी अस्पताल (JP Hospital) लेकर पहुंची। उसके साथ मरने वाले का भाई भी था। उसने कमला नगर का पता नोट करा दिया। यहां डॉक्टर मालवीय ने उसको मृत घोषित कर कमला नगर को सूचना दे दी। दरअसल, डॉक्टरों ने पत्नी की बजाय भाई से बात करने के कारण गफलत की स्थिति बन गई। उसके घर के बारे में पूछा तो उसने नेहरु नगर का पता बता दिया। इस कारण कमला नगर थाना पुलिस को खबर की गई। पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि जितेंद्र यादव को टीबी थी। इस मामले की केस डायरी हबीबगंज थाने को भेजी जा रही है। अस्पताल से खबर मिलने के बाद एएसआई रत्नेश्वर सिंह (ASI Ratneshwar Singh) जांच करने पहुंचे थे। कमला नगर पुलिस मर्ग 65/24 कायम कर लिया है। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: थाने में शिकायत करने के बाद दो बार आरोपी ने पीटा
Don`t copy text!