Bhopal News: विधवा को तंग करते थे ससुराल वाले

Share

Bhopal News: शादी के कुछ साल बाद पति की हो गई थी मौत, सास—ससुर समेत छह आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादी के कुछ साल बाद ही पति की मौत हो गई। इस कारण विवाहिता को उसके ससुराल वाले कोसने लगे। तंग आकर पीड़िता ने परिजनों से मदद मांगी। जिसके बाद यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना पुलिस। पुलिस ने सास—ससुर समेत छह लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस थाना ने चुप्पी साधी

पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता की उम्र 29 साल है। कुछ साल पहले ही उसकी शादी हुई थी। उसका मायका बैरसिया (Berasia) इलाके में हैं। पति की मौत के बाद ससुराल वाले उसे कोसते थे। सास—ससुर ताने मारते हुए उसे अपशगुनी बोलते थे। वहीं जेठ—जेठानी देवर और देवरानी भी ऐसा करते थे। उसने कई दिनों तक यह यातना झेली। जिसके बाद उसने प्रकरण दर्ज करने का निर्णय लिया। पीड़िता की हिंदू रीतिर—रिवाज से शादी हुई थी। मायके पक्ष ने भी समझाना चाहा। लेकिन, ससुराल वाले जब नहीं माने तो थाने में प्रकरण 278/24 दर्ज करा दिया। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पुराना शातिर चोर गिरफ्तार
Don`t copy text!