Bhopal News: छत में अचेत होकर गिरे व्यक्ति की मौत 

Share

Bhopal News: शरीर पर जलने जैसे निशान होने के कारण पुलिस ने कराया पीएम, दवा का साइड इफेक्ट मान रही पुलिस

Bhopal News
File Image

भोपाल। छत में अचेत होने के बाद एक व्यक्ति की मौत हो गई है। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। पुलिस को पीएम रिपोर्ट मिलने का इंतजार है।

बहू और पत्नी ने देखा

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार घटना बरेला गांव की है। यहां होसीलाल (Hosilal) पिता छगनलाल उम्र 58 साल का परिवार रहता है। होसीलाल पहले सेंट्रीग का काम करता था। अब वह घर पर रहता है। उसका बेटा मजदूरी करने जाता है। परिवार मूलत: खंडवा (Khandwa) जिले का रहने वाला है। घटना 03 अक्टूबर की दोपहर एक बजे हुई थी। काफी देर तक वह छत से नीचे नहीं आया तो बहू और पत्नी उसे देखने पहुंची। उसे बेसुध हालत में हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसको चैक करने के बाद मृत घोषित कर दिया। कोहेफिजा पुलिस मर्ग 96/24 दर्ज कर मामले की जांच करने पहुंची। शरीर पर जलने जैसे निशान मिले। घर की छत पर जाकर निरीक्षण किया तो किसी तरह का करंट या तार नहीं पाया गया। पहले पुलिस को लग रहा था कि उसे करंट लगा है। इस कारण उसके शव को पीएम के लिए भेजा गया। पुलिस का कहना है कि वह पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद जांच के बिंदु तय करेगी। (सुधि पाठकों से अपील, हम पूर्व में धाराओं की व्याख्याओं के साथ समाचार देते रहे हैं। इसको कुछ अवधि के लिए विराम दिया गया है। आपको जल्द नए कानूनों की व्याख्या के साथ उसकी जानकारी दी जाएगी। जिसके लिए हमारी टीम नए कानूनों को लेकर अध्ययन कर रही हैं।)

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Molestation Case: नाबालिग की आबरु लुटने से बची
Don`t copy text!